अयोध्या में मिला युवक का अधजला शव, इलाके में दहशत का माहौल

5 mins read

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी मांगी।

यूपी के अयोध्या में गन्ने खेत में एक युवक का अधजला शव मिला है। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों से बात करके शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मामला पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव का है। गांव में मूल रूप से बहोरनपुर निवासी कैलाश पाठक का गन्ना का खेत है। इस गन्ने के खेत में रखे पुआल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव 60 प्रतिशत जला हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त करवाई जा रही है। शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम  कराया जाएगा। शिनाख्त के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा, तब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों