/

U.P : मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; साथी फरार

5 mins read

मुठभेड़ में घायल बदमाश का इलाज पुलिस की निगरानी में अस्पताल में जारी।

राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि, उसका साथी भाग निकला। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार दुबे के मुताबिक बृहस्पतिवार रात बीकेटी पुलिस को गोमतीनगर विस्तार के छोटा भरवारा निवासी बदमाश अमित कुमार रस्तोगी और राहुल गौतम की अस्ती रोड पर आने की सूचना मिली थी। पुलिस वाहन जांच कर रही थी। तभी उन्हें एक बाइक पर सवार दोनों आते दिखे।

लूट और चोरी के 15 मुकदमे दर्ज

संदिग्ध लगने पर जब पुलिस के रोकने की कोशिश की तो अमित ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अमित के पैर में गोली लग गई। वहीं राहुल भाग निकला। एडीसीपी के मुताबिक अमित के खिलाफ लूट और चोरी के 15 मुकदमे दर्ज हैं। अमित पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस राहुल की तलाश में जुटी है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों