/

यूपी में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, छोटे भाई ने मां को भी दी धमकी

13 mins read

दोस्तों के साथ जाने से मना करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी छह गोलियां

बदायूं में दोस्तों के साथ जाने से मना करने पर शुक्रवार सुबह हुए मामूली विवाद के बाद छोटे भाई ने अवैध पिस्तौल से छह की छह गोलियां मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी। सुबह जो दो दोस्त छोटे भाई को बुलाने आए थे, उन्हें बड़ा भाई पसंद नहीं करता था। वह परिजनों से कहता भी था कि ये दोस्त छोटे भाई को बिगाड़ रहे हैं। इसी वजह से उनके साथ जाने से मना किया था। इसी बात पर दोनों में विवाद के बाद मारपीट हुई।

सहायक विकास अधिकारी हैं खालिद
इस बीच छोटा भाई घर के अंदर रखी पिस्तौल ले आया और मां के सामने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि आरोपी फरार है। सलारपुरा ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत खालिद का सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय में घर है।

घर आए थे आदिल के दोस्त
खालिद के छह बेटे हैं। सबसे बड़ा अमन (25) था, उससे छोटा आदिल है। अमन बीफार्मा कर चुका था, जबकि आदिल बीएससी कर रहा है।  शुक्रवार सुबह नौ बजे खालिद ड्यूटी पर चले गए। करीब 10 बजे आदिल के दो दोस्त घर आए और उससे कहीं चलने की बात कहकर बाहर निकल गए। मां हुमा के मुताबिक, यह बात अमन को पता चली तो उसने छोटे भाई को दोस्तों के साथ न जाने की हिदायत दी। इसी बात पर दोनों भाइयों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच आदिल घर में रखी पिस्तौल निकाल लाया और अमन पर एक के बाद एक छह गोलियां चला दीं।

मां पर भी पिस्तौल तान दबा दिया था ट्रिगर… गनीमत रही कि गोलियां खत्म थीं
मां हुमा ने बताया कि दोनों बेटों में मारपीट होने लगी तो उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन आदिल दोड़कर अंदर गया और पिस्तौल लाकर अमन पर खाली कर दी। हुमा के मुताबिक, गुस्से में उन्होंने डंडा उठा लिया तो आदिल ने उन पर भी पिस्तौल तानकर ट्रिगर दबा दिया था। गनीमत रही कि गोलियां खत्म हो गईं थीं।

पिता बोले… पहले नहाने की बात पर हुआ था विवाद: सूचना
पर पिता खालिद घर पहुंचे और अमन को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि दोनों बेटों के बीच पहले नहाने को लेकर विवाद हुआ था। मामूली विवाद में भाई ने ही भाई की हत्या की है। आरोपी मौके से भाग गया है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।– डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों