माही की दुखद मौत: खेलते समय निगली गेंद, बेसुध होने पर हुआ खुलासा

4 mins read

मां के सामने हुआ हादसा: खाना बनाते वक्त मासूम माही ने खोई जान

यूपी के मैनपुरी में खेलते-खेलते दो साल की बच्ची ने रबड़ की गेंद निगल ली। गेंद के गले में अटकने से बच्ची ने दम तोड़ दिया। मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। घटना गांव पुसैना की है।

गांव निवासी विकास की दो वर्षीय पुत्री माही शुक्रवार सुबह घर में रबड़ की छोटी गेंद से खेल रही थी। मां खाना बना रही थी। खेलते समय बच्ची ने गेंद को निगल लिया। जब तक परिजन ने देखा बच्ची बेसुध हो चुकी थी। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बालरोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य ने कहा कि पांच साल तक के बच्चों को लेकर परिजन सजग रहें। बच्चों के पास गुब्बारा, गेंद या कोई ऐसी चीज न रखें जिसे वह निगल सकें। बच्चों के खेलते समय उन पर नजर अवश्य रखें।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों