/

पीलीभीत में दर्दनाक घटना: घर का मलबा गिरा, महिला की जान गई, परिवार के अन्य सदस्य घायल

5 mins read

हादसे के बाद ग्रामीणों ने बचाई जान, परिवार को अस्पताल पहुंचाया गया

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा में खपरैल पोश घर ढह जाने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में पति और तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया। गांव जितौरिया टांडा निवासी रामौतार गुरुवार की रात पत्नी और तीन बच्चों के साथ अपने खपरैल पोश घर में सो रहे थे। रात करीब 10:15 बजे अचानक से खपरैल पोश छत और दीवार ढह गई। पूरा परिवार उसके नीचे दब गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई और अन्य ग्रामीण आ गए। 

इसके बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। तब तक रामौतार की 50 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी की मौत हो चुकी थी। घायल रामौतार, आठ वर्षीय मोहिनी, 14 वर्षीय सिद्धधुरी और 112 वर्षीय बेटा जीतू घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। हादसे की सूचना तहसील प्रशासन और पुलिस को दी गई है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog