UP : फोन न उठाने पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने खंड शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए

9 mins read

शिक्षा विभाग में अधिकारी की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी अपने ही बेसिक शिक्षा मंत्री का फोन नहीं उठाते हैं। इस संबंध में नाराज मंत्री ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के आदेश जारी किया है। मंत्री की ओर से विभाग में पत्र पहुंचा तो विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी हैरान रह गए।

राजधानी के नगर क्षेत्र में पिछले करीब पांच साल से खंड शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र शुक्ला तैनात हैं। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बीएसए राम प्रवेश को पत्र भेजकर नाराजगी जाहिर की है। मंत्री का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र शुक्ला के कार्यालय व मोबाइल नंबर पर उन्होंने कई बार फोन किया लेकिन एक बार भी फोन नहीं उठाया। इसके बाद बीईओ की ओर से कोई जवाब भी नहीं दिया गया। मंत्री ने कहा कि बीईओ का रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने बीईओ पर कार्रवाई का आदेश देते हुए बीएसए को अवगत कराने के लिए कहा है। वहीं इस संबंध में जब प्रमेंद्र शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंत्री का फोन मेरे पास आने की मुझे कोई जानकारी नहीं है। उनका फोन किस नंबर से और कब आया, इसकी भी जानकारी नहीं है।

बीईओ संघ के अध्यक्ष भी हैं प्रमेंद्र
प्रमेंद्र शुक्ला मौजूदा समय में खंड शिक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले उनका तबादला सीतापुर हुआ था लेकिन बाद में कोर्ट के आदेश पर तबादला रुक गया था। कार्यालय के बाबुओं ने बताया कि वह बीएसए का भी फोन नहीं उठाते हैं।

नोटिस जारी कर मांगा है जवाब
बेसिक शिक्षा मंत्री का पत्र प्राप्त हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। – राम प्रवेश, बीएसए

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों