‘बाबू खान को छोड़ना मत’, आत्महत्या से पहले भाई के नाम लिखा संदेश
मेरे भाई, मैं सिर्फ बाबू खाननान वजह से खुदकुशी कर रही हूं। मुझे वह ब्लैकमेल करता था। उसने मुझे गलत कदम उठाने पर मजबूर कर दिया था। मुझे अपने घर वालों से कोई परेशानी नहीं थी। मेरे भाई, आप लोग बाबू खान को छोड़ना मत…आई लव यू भाई,मम्मी पापा….। यह शब्द हैं 17 वर्षीय छात्रा के, जिसने बाबू खान नाम के युवक की वजह से शनिवार को फंदे से लटककर जान दे दी। रविवार को यह सुसाइड नोट पुलिस को छात्रा के घर से मिला तो मानो बवंडर उठ गया। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी मृतका के घर पहुंचे और परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उधर, उसके भाई और पिता का कहना है कि करीब दो साल से बाबू खान ने जीना हराम कर रखा था। उससे तंग आकर 17 वर्षीय बेटी को पिता लेकर मुंबई चला गया था। मगर आरोपी वहां भी पहुंचकर इसे परेशान करता रहा। पिछले तीन दिन से उसे मोबाइल पर कॉल करके शादी करने पर मजबूर कर रहा था। उसके राजी न होने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिससे आजिज आकर उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। रुधौली थानाक्षेत्र के अठउदेउरा गांव की किशोरी गांव के ही विद्यालय में 11वीं की छात्रा थी। उसी रास्ते में परसा गांव के बाबू खान उर्फ नफीस की किराए की दुकान है। आरोप है कि बाबू खान ने कहीं से दो साल पहले मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। तभी से वो तंग करने लगा। पिता राजेश कुमार ने बताया कि वह मुंबई में मार्बल घिसाई का काम करते हैं। घर पर उनके दो बेटे और बेटी अपनी मां के साथ रहते थे।

मृतका के भाई विपुल निषाद ने बताया कि बाबू खान किराने की दुकान किया है। एक साल पहले उसके स्कूल से टूर गया था। उस समय घर पर बड़े भाई और मां भर थी। बहन को डर के मारे मुंबई भेज दिया था। मगर वहां भी यह पहुंच गया। हरकत की जानकारी होने पर परिवार के लोगों से शिकायत की गई, जिससे नाराज होकर उसने उसके बड़े भाई के गले पर चाकू रखकर धमकाया था कि पुलिस के पास जाओगे तो जान से खत्म कर दूंगा। इस डर से वे लोग अब तक पुलिस से शिकायत नहीं किए।
