/

UP News: पत्नी ने मुंह मोड़ा, ससुराल में पिटाई के बाद पति ने की आत्महत्या

11 mins read

ससुरालवालों पर गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी सुधीर (19) पुत्र वेद प्रकाश ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुरालवालों की पिटाई से आहत होकर जान देने की बात कही है। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुधीर की शादी जुलाई 2024 में अमरिया क्षेत्र के भोनी गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी के तीन माह बाद ही उसकी पत्नी मायके चली गई थी। कई बार समझा-बुझाकर उसे बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं आई। इससे सुधीर परेशान रहता था।

ससुरालवालों पर पीटने का आरोप 
रविवार को सुधीर पिता वेद प्रकाश और भाई सौरभ के साथ अपनी ससुराल गया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने सुधीर की पिटाई करने के साथ ही शादी में दी गई बाइक भी छीन ली। इसके बाद सुधीर घर लौट आया। रात में किसी समय उसने घर में ही अंगोछे के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
शहर के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी अनिल मौर्य की पत्नी ज्योति (29) की जहरीला पदार्थ खाने से सोमवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने जांच करने के साथ ही साक्ष्य जुटाए हैं। आत्महत्या करने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। ज्योति ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे विषाक्त पदार्थ खाया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ज्योति की 12 साल पूर्व शादी हुई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों