कैंटर और दो कारों की भिड़ंत में चार कार सवारों की जान गई
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर देर रात भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि कैंटर और दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में कार सवार चार लोगों की जान चली गई, वहीं एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तत्काल ही अस्पताल भेजा है। कार सवार आगरा से दिल्ली जा रहे थे। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।