//

प्रेम विवाह के बाद हंगामा, बरेली में फायरिंग से 11 लोग घायल

6 mins read

लड़की के परिजनों ने किया हमला, प्रेमी युगल की घर वापसी बनी वजह

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीरबहोडा में मंगलवार सुबह एक समुदाय के ही दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। हवाई फायरिंग की गई, जिससे दहशत फैल गई। दरअसल, एक पक्ष का युवक डेढ़ महीने पहले दूसरे पक्ष की युवती को लेकर चला गया था। लड़की के घरवालों ने बेटी को नाबालिग बताकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी। युवक और लड़की ने खुद को बालिग बताकर प्रेम विवाह कर लिया था और कागजात भेजे तो मुकदमा खत्म कर दिया गया। अब युवक अपनी पत्नी को लेकर सोमवार रात में घर आ गया। सुबह आठ बजे लड़की के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने लड़का पक्ष पर हमला कर दिया। ईदगाह के पास फायरिंग भी हुई।

ये लोग हुए घायल 
दोनों पक्ष से 11 लोग घायल हैं, जिसमें लड़का पक्ष की तरफ से आरिफ, तस्लीम, इरफान, नन्हे, पप्पू, छोटे और एक महिला फरीदन वहीं लड़की पक्ष की तरफ से इस्लाम नवी, इस्लाम राजा, मोहम्मद नबी घायल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। इन सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog