विवाहिता ने बच्चों के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, चार की मौत से हड़कंप।

5 mins read

शराबी पति की मारपीट से तंग आकर विवाहिता ने बच्चों के साथ की खुदकुशी।

कोतवाली देहात के भदोही गांव में डेढ़ साल के दो बेटियों व बेटे के साथ विवाहिता फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिसफोर्स पहुंच कर छानबीन कर रही है। कोतवाली देहात के भदोही गांव का संदीप उर्फ राजतेजा पुत्र रामबरन शराब का आदी है। वह आये दिन शराब पीकर पत्नी को मारता पीटता है। इससे परेशान होकर पत्नी दुर्गेश्वरी ( 30) अपने डेढ़ वर्ष की दो मासूम बेटियों लक्ष्मी,उजाला व बेटे रौनक के साथ कमरे में स्वयं को बंद कर लिया।

छत के सहारे फांसी का फंदा लगाकर पहले बच्चों को मौत की नींद सुला दिया। उसके बाद स्वयं भी फांसी के फंदे से झूल गई। सुबह काफी देर तक कमरा न खुलने पर दुर्गेश्वरी की सास कमरा खुलवाने गई। आवाज देने पर कमरा न खुलने पर पड़ोसियों को बुलाया। गेट तोड़कर लोग अंदर घुसे तो नजारा देखकर हैरान हो गए। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों