UP : बदायूं में फल मंडी में लगी आग से मचा हड़कंप, भारी नुकसान

6 mins read

सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन रविवार सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

बदायूं की मंडी समिति में शनिवार की आधी रात फलों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि काफी दूर से भी आग की लपटें दिख रही थी। आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी कड़ी मशक्कत के बाद भी रविवार सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। मंडी से धुएं का गुबार उठ रहा है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग से करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

शुक्रवार की रात करीब 2:00 बजे बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लगने का कारण बताई जा रही है। सबसे पहले आग मंडी की एक फल की दुकान में लगी। देखते ही देखते कई दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। दो दुकानों में प्लास्टिक की खाली क्रेट थी जबकि दो दुकानों में क्रेट के साथ फल भरा हुआ था। आग लगने के कुछ देर बाद से ही दमकल कर्मी आग को बुझाने में जुट गए लेकिन रविवार सुबह 7:00 बजे तक भी आग धधक रही थी। कारोबारी अपनी जलती दुकानों को बेबस होकर देख रहे। उनके आंसू छलक आए। 

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों