डंडे से पिटाई के बाद युवक की मौत, प्रेम त्रिकोण का मामला
इंस्टाग्राम पर लड़की को मैसेज भेजना वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौआ जगत के राजस्व पुरवा महादेवा के युवक का मौत का कारण बन गया। बताया जा रहा है कि लड़की के ब्वायफ्रेंड ने वह मैसेज देखकर इस युवक को डंडे से पीट दिया था। इलाज के दौरान युवक की चेन्नई में ही मौत हो गई हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को गांव लाया गया। परिवार में कोहराम मच गया है।

थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी संजय कुमार राजभर पुत्र स्व. रामलखन 20 नवम्बर को चेन्नई कमाने गया था। वहां पर संयोग वश संजय ने इंस्टाग्राम पर एक लड़की को मैसेज कर दिया। वह मैसेज चेन्नई में ही रहने वाले लड़की के ब्वाय फ्रेंड ने देख लिया। संजय के बड़े भाई विशम्भर ने बताया कि वह संजय को फोन करने अपशब्द कहते हुए धमकी देने लगा।

विशम्भर का आरोप है कि चेन्नई में भाई संजय व उसके दो साथी राजेश व गौतम एक ही बाइक से उससे बात करने के लिए उसके कमरे पर पहुंचे। इसी बीच बाइक पर बैठे संजय पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। राजेश व गौतम तत्काल चेन्नई के एक अस्पताल में उसे ले गए। यहां 21 दिसम्बर को इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई। पुलिस को अभी मामले की सूचना नहीं दी गई है।