/

झांसी में ठगी का अनोखा मामला: युवतियों के फर्जी फोटो से 300 युवकों को बनाया शिकार

8 mins read

गिरोह के पास से 20 मोबाइल, कंप्यूटर और बैंक खाते में जमा एक लाख रुपये सीज

इंटरनेट से ली युवतियों की तस्वीर दिखा 300 युवकों को शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया। पुलिस ने आठ युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। ललितपुर की रहने वाली आरती शाक्यवार (35), विभा (20) गिरोह की मास्टरमाइंड हैं। इनके पास से युवतियों की तस्वीर वाले एलबम समेत 18 रजिस्टर बरामद हुए। इसके अलावा 20 मोबाइल, कंप्यूटर समेत बैंक खाते में जमा एक लाख रुपये भी सीज कर दिया गया।

मथुरा निवासी मनोज कुमार गौतम एडवोकेट ने ललितपुर में साइबर अपराध थाना में शिकायत की। बताया कि 9 दिसंबर को महिला ने उन्हें फोन पर खुद को अटल सेवा संस्थान का कर्मचारी बताकर बात की। महिला ने बताया कि उसकी संस्था विवाह कराने का काम करती है। मनोज ने महिला से अपनी शादी की बात कही। इसके बाद उनसे 7,500 रुपये लेकर मोबाइल नंबर ब्लाॅक कर दिया गया।  पुलिस ने शिकायत पर 22 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया। 

मैट्रिमोनियल साइटों से चुराती थीं डाटा
मास्टरमाइंड आरती व विभा यादव ने बताया कि इंटरनेट से मॉडल सरीखे दिखने वाली युवतियों की तस्वीरें डाउनलोड की जातीं। इसके बाद इन तस्वीरों का एलबम बनाया जाता। फिर मैट्रिमोनियल साइट से युवकों का नंबर लेकर उन्हें फोन किया जाता। फिर युवकों को तस्वीरें भेजी जातीं। बात आगे बढ़ने पर रजिस्ट्रेशन व लेट फीस के नाम पर पैसा वसूलते। रजिस्ट्रेशन फीस सात हजार से दस हजार रुपये होती थी। पैसा मिलते ही युवक का नंबर ब्लॉक कर दिया जाता।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों