//

वाराणसी: बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

4 mins read

सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान कर पुलिस ने पकड़ा

इरशाद को रामनगर पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने के बाद इरशाद ने अपने घर में बच्ची की पत्थर से सिर कूचकर हत्या की थी। शव को बोरे में भरकर स्कूल में फेंका था।

इरशाद के दाहिने पैर में गोली लगी है। डीसीपी गौरव बंशवाल ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने के बाद इरशाद ने बच्ची की हत्या की। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपी को चिह्नित किया गया। देर रात चेकिंग के दौरान डोमरी में पुलिस टीम पर इरशाद ने हमला किया। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी है। क्राइम ब्रांच, रामनगर पुलिस और सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog