दो बाइक चोरी के मामलों में वांछित निखिल को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा
कोतवाली सासनी पुलिस ने 24 दिसंबर को हनुमान चाैकी के निकट मुठभेड़ के दाैरान बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी है। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

गांव विधिपुर निवासी निखिल पुत्र सत्यवीर के खिलाफ कोतवाली सासनी में बाइक चोरी के दो मुकदमे दर्ज थे। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। 24 दिसंबर की रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि निखिल हनुमान चौकी के निकट से कहीं जा रहा है इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से निखिल घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसका उपचार चल रहा है।