बूंदाबांदी की संभावना: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना।

6 mins read

27-28 दिसंबर का पूर्वानुमान: गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने के आसार।

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार है। शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के आगरा समेत विभिन्न जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलेंगी। मौसम विभाग की ओर से ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। 27-28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ केअसर से गरम-चमक के साथ बूंदाबांदी और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

आगरा में सर्द हवाओं संग गिरेंगे ओले

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को बदले हुए मौसम के बीच पश्चिम में आगरा आदि में तेज सर्द हवाओं संग ओले गिरने की संभावना है।

…और गिरेगा रात का पारा

राजधानी लखनऊ की बात करें तो अगले दो दिन में बूंदाबांदी, बादलों और हवा की मौजूदगी की वजह से दिन के तापमान के 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तक आ जाने के संकेत हैं। हालांकि रात के पारे में थोड़ी कमी देखने को मिलेगी।

 

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों