//

Agra : लूटपाट करने आए बदमाशों पर भारी पड़े चाचा-भतीजे, एक लुटेरा पकड़ा

8 mins read

पिस्तौल, जैकेट और शर्ट छोड़कर भागे बदमाश, बड़ी वारदात टली

आगरा के छीपीटोला स्थित नालंदा मार्केट में बृहस्पतिवार आधी रात गोदाम में लूट करने घुसे चार बदमाशों को परचून व्यापारी और उनके भतीजे ने पस्त कर दिया। एक को दबोच लिया। हालांकि एक पिस्टल तानकर, दूसरा जैकेट और तीसरा शर्ट उतारकर भागने में सफल रहा। चाचा-भतीजे ने बड़ी वारदात बचा ली। बदमाश केवल सोने की चेन ही ले जा सके। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया, उससे पूछताछ की जा रही है।

खिड़की गली, छीपीटोला निवासी विमल जैन की औलिया रोड तिराहे पर परचून की थोक की दुकान है। दुकान के सामने ही नालंदा मार्केट में गोदाम है। दुकान पर भतीजा आकाश भी बैठता है। बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे दुकान बंद वह गोदाम में माल रखने आए थे। भतीजा घर पर चाबी देने गया था। तभी एक-एक करके नकाबपोश 4 बदमाश घुस आए। एक के हाथ में पिस्टल थी। वह आते ही गोली मारने की धमकी देने लगा। चारों ने उन्हें दबोच लिया और लूटपाट करने लगे।

विमल जैन ने विरोध किया तो उन्हें पीटने लगे। चेन और मोबाइल लूट लिया। अंगूठी लूटने की कोशिश करते हुए कान की बाली भी खींचने लगे। इस पर विमल ने शोर मचा दिया। वह बदमाशों से उलझ भी गए। तभी भतीजा आकाश आ गया। दुकान में लुटेरों को देखकर चाचा को बचाने के लिए दाैड़ा। यह देख बदमाश घबरा गए। चाचा-भतीजे ने तीन को पकड़ लिया। एक पिस्टल तानकर भाग गया। पकड़े गए तीनों में से एक ने जैकेट उतार दी और भाग निकला। बाद में एक और ने शर्ट उतारी और भाग गया। हालांकि चाैथा नहीं भाग सका।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog