/

सीतापुर में लूट की बड़ी वारदात, परिवार को बंधक बनाकर बदमाश फरार

5 mins read

विरोध करने पर पिटाई, नकदी और गहने समेत बड़ी चोरी की वारदात

यूपी के सीतापुर में बदमाशों ने शुक्रवार देर रात परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। घरवालों ने बताया कि बदमाश 10 लाख से अधिक का माल ले गए। इसमें नकदी व अन्य सामान है। विरोध करने पर घरवालों की पिटाई की। पुलिस जांच में चोरी की पुष्टि हुई है। अभी पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। घटना थानगांव थाना क्षेत्र की है। थानगांव निवासी राजेश दीक्षित ने बताया कि उनके घर में बीती शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृह स्वामी के मुताबिक चोर चार तोले का हार, पांच तोले की अंगूठी, कमर बिछुआ, 10 जोड़ा पायल, मांग बेंदी और एक जंजीर सहित कुल 10 लाख की चोरी हुई है।

घटना की जानकारी सुबह 4 बजे हुई

उन्होंने बताया कि चोरों ने सभी कमरों के पल्ले बाहर से पहले बंद कर दिए। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी को घटना की जानकारी सुबह 4 बजे हुई। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों