पुलिस के आने पर भागते हुए विपिन ने असलहा फेंका, फिर भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया
रामगढ़ताल थाना पुलिस ने रविवार की रात में रामगढ़ताल के जेएसआर गार्डेन से रील क्रिएटर विपिन कन्नौजिया को गिरफ्तार किया है। रील क्रिएटर के साथ उस वक्त लगभग 20 अन्य युवक बैठे थे और विपिन के पास अवैध असलहा था। इस असलहे के साथ विपिन कन्नौजिया रील बना रहा था। इस दौरान अचानक पुलिस मौके पर पहुंची तो सहमें विपिन ने अवैध असलहे को थोड़ा दूर जाकर फेंक दिया।

लेकिन, पुलिस भागते और असलहा फेंकते विपिन को देखकर उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया। मूलरुप से बांसगांव का रहने वाला विपिन कन्नौजिया शहर में रहकर रील बनाने के काम करता है। पुलिस को सूचना मिली कि इस दौरान मनबढ़ युवाओं की टीम उसने तैयार रख की है। तीन अक्तूबर को एक विवाद में कुछ मनबढ़ों ने विपिन पर गोली भी चलाई थी। इसमें नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन, इसके गतिविधियों की भी जानकारी पुलिस को मिली थी। इसी आधार पर पुलिस की टीम लगाकरा विपिन और अन्य मनबढ़ स्वाभाव के युवकों की निगरानी में लगी थी।