//

गोरखपुर में आरोपी ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश के बाद तेजाब से चेहरा जलाने की दी धमकी

13 mins read

गोरखपुर में आरोपी ने नाम बदलकर बढ़ाई जान-पहचान, फिर शराब के नशे में दुष्कर्म की कोशिश

Gorakhpur News : नाम बदलकर जान-पहचान बढ़ाने और फिर शराब के नशे में घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश और तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी मामले में पुलिस ने गीडा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पत्नी पर पीड़िता से बदसलूकी और मारपीट का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ जुलाई 2023 में भी महिला ने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस की जांच के बाद केस से सामूहिक दुष्कर्म की धारा हटा दी गई थी।

रामगढ़ताल इलाके में रहने वाली महिला की 25 नवंबर 2024 को एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, पिछले साल वह नौसड़ इलाके में एक ट्रैवेल कंपनी में रिसेप्शनिस्ट थी। तब वह गीडा इलाके में रहती थी। गीडा इलाके में ही रहनेवाला एक व्यक्ति अक्सर एजेंसी पर आता था। उसने अपना नाम आरएन सिंह बताया था। बाद में पता चला कि उसका असली नाम सद्दाम है। एजेंसी पर अक्सर आने-जाने के दौरान उससे पहचान हो गई। इस बीच जुलाई 2023 में सद्दाम अपने कुछ दोस्तों के साथ उसके घर आया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

उसने पुलिस में शिकायत की तो उसने केस दर्ज नहीं किया। बाद में सीएम के जनता दरबार में शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ। महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरएन सिंह के दबाव में चार्जशीट में सामूहिक दुष्कर्म की धारा हटा दी और मारपीट की मामूली धारा में चार्जशीट लगा दी। इससे उसका मन बढ़ गया। पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद उसने एजेंसी से नौकरी छोड़ दी और रामगढ़ताल इलाके में एक दूसरी कंपनी में काम करने लगी। यहीं कमरा भी ले लिया। आरोप है कि सद्दाम ने किसी तरह उसके नए घर का भी पता लगा लिया और अक्सर उसे परेशान करने लगा।

इसी बीच 27 अक्तूबर 2024 को सद्दाम नशे में उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। उसके साथ मारपीट की और तेजाब से चेहरा जला देने की धमकी दी। इस सारे घटनाक्रम में उसकी पत्नी गुलशन भी शामिल है। किसी तरह उसने सद्दाम को बाहर से कमरे में ही बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे लेकर तो गई लेकिन बिना कार्रवाई किए उसे छोड़ दिया। ऐसे में उसे और उसके दो नाबालिग बच्चों को ख्तरा हो सकता है। एसएसपी के निर्देश पर रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog