/

यूपी: मथुरा की बंगाली कॉलोनी में हिंसक झड़प, फायरिंग और पथराव से अफरा-तफरी

6 mins read

बंगाली कॉलोनी में एक घंटे तक दबंगों का आतंक, खुद को बताया “टाइगर”

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में शुक्रवार को कुछ लोगों ने पथराव और फायरिंग कर दी। इससे स्थानीय लोगों अफरा-तफरी मच गई। शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र की बंगाली कालोनी में आधा दर्जन से अधिक युवकों ने पथराव के बाद फायरिंग की। फायरिंग और पथराव से पूरी कालोनी में भय व्याप्त हो गया। लोगों ने अपने घरों में घुसकर जान बचाई। फायरिंग और पथराव करने वाले खुद को बंगाली कॉलोनी का टाइगर बता रहे थे। दबंगों ने करीब 1 घंटे तक जमकर हंगामा किया।

पुलिस को सूचना लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गई पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग और पत्थर करने वाले युवक भाग खड़े हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पथराम और फायरिंग करने वालों की पहचान की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीन मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों