यूपी: नशे में धुत बस चालक ने लोडर से टकराकर बस पलटी, 30 नेपाली यात्री घायल

11 mins read

मैलानी में बस पलटी, नेपाल के 80 से अधिक यात्री घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

पलिया से महाराष्ट्र के पुणे जा रही निजी बस लखीमपुर खीरी के मैलानी कस्बे के तिराहे पर पिकअप वाहन से टकराकर पलट गई। बस में सवार करीब 30 यात्री घायल हो गए। निजी बस में नेपाल के रहने वाले 80 से अधिक यात्री सवार थे। तीन घायलों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अन्य को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेपाल के तमाम लोग नौकरी करने मुंबई, दिल्ली, जयपुर, मथुरा, अहमदाबाद सहित देश के बड़े शहरों में जाते हैं। यात्री नेपाल से पलिया आने के बाद निजी बसों को बुक कर लेते हैं। बृहस्पतिवार को नेपाल के कई यात्री लखीमपुर के पलिया पहुंचे और वहां से रात नौ बजे निजी बस को पुणे तक के लिए बुक किया। बस में महिलाओं, बच्चों सहित लगभग 80 यात्री सवार थे।

नशे में था बस चालक
यात्रियों ने बताया कि बस चालक और हेल्पर ने पलिया में ही शराब पी ली थी। चालक बस को बेहद तेज गति से चला रहा था। ब्रेकर पर भी बस को धीमा नहीं करता था। उन लोगों ने टोका तो बस स्टाफ झगड़ा करने पर अमादा हो गया और यात्रियों को चुप करा दिया। रात करीब दस बजे मैलानी कस्बे के तिराहे के मोड़ पर तेज गति से चल रही बस पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे बस एक पिकअप से टकरा गई। 

स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला 
टक्कर के बाद बस तिराहे पर सड़क के किनारे पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मैलानी थाने की पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों को भी बुलाकर बस से घायलों को निकलवाना शुरू किया। हादसे के बाद चालक और बस स्टाफ मौके से भाग निकला। सूचना पर खुटार और मैलानी से 108 और 102 सेवा की कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को खुटार सीएचसी लाकर भर्ती कराया। खुटार थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने भी सीएचसी पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। तीन घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कम घायल यात्रियों ने मैलानी में निजी डॉक्टरों से इलाज कराया और सामान की रखवाली के लिए बस के पास ही रुक गए हैं।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों