//

ठगी का शिकार: लॉटरी की आड़ में करोड़ों का घोटाला, 35 लोग फंसे

5 mins read

सपनों की लॉटरी बनी धोखा, जमा पूंजी लेकर संचालक लापता

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के दहतोरा क्षेत्र में लाॅटरी के नाम पर 35 से अधिक लोगों से 2 करोड़ रुपये से अधिक लेकर लाटरी संचालक फरार हो गया। परेशान पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।

सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले बबलू ने बताया कि दहतोरा का एक व्यक्ति काफी समय से लाॅटरी का काम कर रहा था। वह लोगों से रकम लेकर लाैटा देता था। उसने अलग-अलग लाटरी शुरू कर दी। लोगों ने अपनी जमा पूंजी दे दी। 35 अधिक लोगों से दो करोड़ से अधिक रुपये जमा हो गया। लोगों ने रकम वापस मांगना शुरू किया। 

इस पर आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में घर छोड़ कर फरार हो गया। अब काल करने पर लगता नहीं है। मोबाइल नंबर भी बदल लिया है। कई बार नए नंबर से काल करने पर आवाज सुनकर काट देता है। अपना मकान भी बेच दिया है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। मामले में सिकंदरा पुलिस जांच कर रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog