//

बरेली में घरेलू हिंसा: पति ने पत्नी को पीटकर घर से बाहर निकाला, गैर मर्द से संबंध बनाने का था दबाव

6 mins read

पति के जुल्म से परेशान पत्नी ने पुलिस में दी तहरीर, जांच जारी

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पति उस पर दूसरे लोगों से संबंध बनाने का दबाव डालता है। विरोध करने पर उसकी पिटाई करता है। पति के जुल्म से आजिज पत्नी ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि पति दूसरे लोगों से संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है। पति का दोस्त उस पर गलत नजर रखता था और छेड़खानी करता था। विरोध करने पर पति और उसके परिजनों ने पीटकर घर से निकाल दिया। इज्जतनगर थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी
अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर एक युवक रात में घुस गया और महिला से छेड़खानी करने लगा, जब महिला ने विरोध किया तो धमकी देकर वह भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि जब युवक घर में घुसा तो वह और उसके छोटे बच्चे घर में अकेले थे। 

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog