/

मुजफ्फरनगर: युवाओं ने किया कानून का मजाक, कारतूसों से सजा बर्थडे केक, तलाश जारी

5 mins read

कूकड़ा क्षेत्र का मामला: बर्थडे केक पर 32 और 315 बोर के कारतूसों से की सजावट

मुजफ्फरनगर में बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो कुछ ही देर में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में बर्थडे पार्टी के केक पर 32 बोर व 315 बोर के कारतूसों को लगाकर सजाया गया है। केक पर आकाश नाम लिखा है। वीडियो कूकड़ा क्षेत्र की बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में कुछ युवक बर्थडे पाटी मना रहे हैं। बर्थडे केक पर असली कारतूस लगाए गए हैं। वीडियो को कूकड़ा ग्रुप 001 नाम से इंस्टाग्राम पर टैग किया गया है। बुधवार शाम को बर्थडे पार्टी का यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस की जांच में मामला कूकड़ा क्षेत्र का होना सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पुलिस ने शिनाख्त के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों