/

बदायूं में पुलिस कार्रवाई, 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

8 mins read

पुलिस की गोली से घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती, उझानी कोतवाली से था इनाम घोषित

बदायूं में बुधवार रात वाहन चेकिंग के दौरान कुंवरगांव पुलिस और एसओजी टीम की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश पर पंजाब समेत जिले के थानों में चोरी की 13 रिपोर्ट दर्ज हैं। साथ ही उझानी कोतवाली से जानलेवा हमले के मामले में 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे कुंवरगांव पुलिस टीम बादल गांव से बनेई जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली कि उझानी कोतवाली से वांछित चल रहा बदमाश बाइक से बादल गांव की ओर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

बदमाश के पैर में लगी गोली
पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने बचाव में दो फायर किए। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसने अपना नाम हसनवी पुत्र गुलाम रसूल निवासी दूदेनगर उझानी कोतवाली बताया। एसएसपी ने बताया बदमाश के खिलाफ पंजाब के चंडीगढ़ के थानों में तकरीबन 13 चोरी और नकबजनी के मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही सिविल लाइंस, उसहैत और उझानी कोतवाली में आपराधिक रिपोर्ट दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने बदमाश से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक बाइक बरामद की है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों