///

संभल हिंसा पर सख्ती: अब तक 60 उपद्रवी जेल में, कार्रवाई जारी

12 mins read

घरों को लौटते ही गिरफ्तार किए गए जामा मस्जिद हिंसा के आरोपी

Sambhal News : 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल मोहल्ला कोटगर्बी निवासी मोहम्मद आमिर अंसारी और इमरान को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। एसपी कृष्ण कुमार का कहना है कि उपद्रवियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह पत्थरबाजी करने में शामिल थे। घटना के बाद वह अलग-अलग शहरों में जाकर छिपे थे। अब घर लौटे तो गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान बवाल के दौरान ली गई वीडियो और फोटो के माध्यम से की गई थी। बवाल में शामिल कुल 60 उपद्रवी जेल भेजे गए हैं। जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर वांछित चल रहे उपद्रवियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जल्द जारी होने वाला है। इसकी प्रक्रिया पुलिस पूरी कराई रही है। एसपी ने बताया कि बवाल के दौरान वीडियो और फोटो लिए गए थे। इनमें चेहरों की पहचान कराई गई। इन्हीं फोटो में गिरफ्तार किए गए दोनाें आरोपी चिह्नित किए गए थे। जो पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसी क्रम में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि अब 89 आरोपी ऐसे हैं जो वांछित चल रहे हैं। उनकी तलाश में टीम लगी हुई है। इन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैरजमानती वारंट भी जारी कराए जा रहे हैं।

450 बवालियों की फोटो से तलाश की जा रही
बवाल तीन स्थानों पर हुआ था। पहला बवाल जामा मस्जिद के नजदीक हुआ था। जहां पांच लोगों की जान गई थी। दूसरा बवाल नखासा तिराहे पर हुआ था। जहां पुलिस पर पथराव और फायरिंग की थी। इसके बाद हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल हुआ था। पुलिस के अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया था। इन तीनों ही स्थानों पर पुलिस-प्रशासन की ओर से वीडियो बनाया गया था और फोटो भी लिए थे। एसपी ने बताया कि वीडियो और फोटो के आधार पर 450 चेहरे पहचाने गए हैं। उनकी पहचान के लिए टीम जुटी हुई है। जिससे उनकी भी गिरफ्तारी की जा सके। पत्थरबाजी के दो आरोपी जेल भेजे गए हैं। अन्य वांछित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जो भी बवाल में शामिल रहे हैं वह कहीं भी जाकर छिप जाएं उनकी गिरफ्तारी होनी है। निर्दोष को पुलिस परेशान नहीं करेगी। -कृष्ण कुमार विश्नोई,एसपी, संभल

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों