/

UP : अय्याशी से तंग आकर पति की हत्या, रजाई में लपेटकर शव जलाने की कोशिश

16 mins read

सिर पर मूसल मारकर हत्या, शव जलाने की कोशिश, पत्नी ने कबूला गुनाह

अय्याशी से परेशान पत्नी और युवती ने सिर पर मूसल मारकर निजी कंपनी के इंजीनियर की हत्या कर दी थी। यह बात पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने स्वीकारी है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अछल्दा निवासी युवती की तलाश की जा रही है।

मां-बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट
शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि वृंदावन कॉलोनी में निजी कंपनी के इंजीनियर राघवेंद्र (45) ने घर में आग लगा ली है। सूचना पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस, फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। पत्नी किरन ने एक युवती के रविवार को रुके होने की बात बताते हुए उस पर हत्या का आरोप लगाया था। उधर, रविवार को मृतक राघवेंद्र के पुत्र प्रिंस यादव और मां किरन ने अछल्दा की एक युवती के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

राघवेंद्र ने बना ली थी युवती की वीडियो
इस पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने चार टीमें गठित खुलासे के लिए लगाई थीं। जांच पड़ताल में पता चला कि राघवेंद्र के अछल्दा स्थित पैतृक आवास पर एक युवती किराए के मकान पर रहती थी। उससे राघवेंद्र की कुछ साल पहले नजदीकियां बढ़ गई थीं। इस बीच राघवेंद्र ने युवती का एक वीडियो बना लिया था। कुछ समय बाद युवती राघवेंद्र से कतराने लगी थी, पर राघवेंद्र उसे छोड़ना नहीं चाहता था। यह बात पत्नी किरन को भी पता चल गई थी। इस वजह से आए दिन घर में कलह रहती थी। 

पति के सामने ही कई बार किया शारीरिक शोषण
पत्नी ने यह भी बताया कि आरोपी कई बार युवती को बुलाकर उसके सामने ही शारीरिक शोषण करता था। यह देखकर उसे बहुत गुस्सा आता था। शुक्रवार रात अछल्दा की युवती भी घर पर रुकी हुई थी। रात में दोनों ने पति को मारने की योजना बनाई। पहले राघवेंद्र के पाने में नशीली दवाएं मिलाकर उसे बेसुध किया और इसके बाद पत्नी ने किचन से मूसल लाकर उसके सिर में मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। 

हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की
हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए बेड पर ही रखी रजाई में लपेटकर माचिस से आग लगा दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने माचिस, ग्लास और मूसल बरामद कर लिया है।

एक तीर से दो निशाना लगाने की फिराक में थी किरन
राघवेंद्र की पत्नी कई दिनों से उससे परेशान थी। उसके अय्यशी वाले इस रवैये को लेकर वह कई दिनों से उसे मारने की सोच रही थी, लेकिन सफल नहीं पा रही थी। इस बीच उसे युवती के परेशान होने की बात पता चली तो उसी के पास राघवेंद्र को मारने की योजना बना ली। हत्या के बाद किरन ने ही खुद को कमरे में बंद कराकर युवती को भगा दिया। इसके बाद दोपहर में पड़ोसियों के कुंडी खोलने के बाद युवती पर हत्या करने का आरोप लगाया। किरन एक तीर से ही दोनों का खात्मा करना चाहती थी। इधर पति की हत्या कर चुकी थी, उधर सिर्फ युवती को हत्या में फंसाकर खुद बचने के प्रयास में थी।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों