//

सीसामऊ में हॉकर को बेरहमी से पीटा, छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

6 mins read

सीसामऊ में हिंसा: शिकायत करने पर हत्या की धमकी देने का आरोप

Kanpur News : सीसामऊ थानाक्षेत्र में हॉकर को युवकों ने मामूली विवाद में सड़क पर हॉकी, बेल्टों से पीटा। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने शिकायत करने पर हत्या कर शव को नाले में फेंकने की धमकी दी। पीड़ित ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बाद में तहरीर के आधार पर पांच नामजद समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

सीसामऊ शराब मिल का हाता निवासी पंकज कनौजिया जरीबचौकी सेंटर पर हॉकर हैं। पकंज ने बताया कि 12 जनवरी की रात करीब 12:15 बजे वह पैदल घर जा रहे थे। उसी दौरान रोमी, शिवलाल, सनी, सहवाग, रौनक उर्फ भग्गू व अज्ञात साथियों के साथ मामूली बात पर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने उन्हें हॉकी, बैट और बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उसके सिर के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

आरोप है कि हमलावरों ने धमकी दी कि शिकायत करने पर उसका शव किसी नाले में तैरता मिलेगा। थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात का है, इस बारे में भी जानकारी की जा रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों