//

कानपुर में गोली कांड, कारोबारी के बेटे की गर्दन के पास से निकली गोली

15 mins read

कानपुर में गोली कांड, कारोबारी के बेटे की गर्दन के पास से निकली गोली

पनकी क्षेत्र के गंगागंज भाग चार में मंगलवार को नकाबपोश बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़े कारोबारी के बेटे राहुल सिंह पर गोली चला दी। गोली उसकी गर्दन को छूते हुए निकल गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कारोबारी का आरोप है कि एक हिंदूवादी संगठन के नेता के इशारे पर बेटे पर हमला हुआ है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इधर आरोपियों को हिरासत में लिए जाने से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रात में थाने का घेराव कर हंगामा किया। गंगागंज निवासी राहुल सिंह कारोबारी व गेस्ट हाउस मालिक राजू सिंह चौहान का बेटा है। राहुल वकालत की पढ़ाई कर रहा है। वह दोस्त अनुज पाल, लकी यादव, आकाश द्विवेदी, सूरज चौरसिया, तुषार द्विवेदी के साथ शाम को घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच युवक उधर से गुजरे और कुछ दूर जाने के बाद वापस लौटते समय बाइक पर पीछे बैठे नकाबपोश युवक ने राहुल पर गोली चला दी। गोली राहुल के गले को छूते हुए निकल गई।

राजू चौहान का कहना है कि बजरंगदल के कुछ कार्यकर्ताओं से उनका विवाद है। विवाद के चलते उन लोगों ने बेटे पर हमला करवाया है। वहीं, घटना के बाद आरोपी बजरंग दल के पांच सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद प्रांत विद्यार्थी प्रमुख नरेश सिंह तोमर के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पनकी थाना घेरकर हंगामा किया। नरेश सिंह ने बताया कि जिस घटना के साथ बजरगं दल के सदस्यों को जोड़ा जा रहा है। वह घटना के वक्त अपने घरों पर थे। वह सीसीटीवी फुटेज भी दे सकते हैं। कहा कि किसी साजिश के तहत संगठन के सदस्यों को फंसाया जा रहा है। वह पुलिस की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है। हालांकि पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर मामला शांत कराया। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के कार्रवाई न करने पर फिर हुआ हमला
राजू का आरोप है कि हिन्दूवादी संगठन के एक नेता के इशारे पर बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है। दो दिन पहले भी नेता के गुर्गों ने काली मठिया के पास राहुल पर हमला किया था। उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मंगलवार को फिर बेटे की हत्या का प्रयास किया गया। उन्होंने तहरीर में नरेश नामक युवक के कहने पर उसके साथी मोहित, अभिषेक, विवेक, भानु और हिमांशु ने वारदात को अंजाम देने की बात लिखी है। मेडिकल जांच में कोई गन पाउडर की इंजरी नहीं मिली है। घटना संदिग्ध है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रही है। – राजेश कुमार सिंह, डीसीपी पश्चिम

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों