/

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला, हादसे में दो की मौत

5 mins read

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक मृतक का शव अस्पताल लाया गया

मुस्करा थाना क्षेत्र के राठ मार्ग पर गुंदेला मोड़ के पास बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे दो लोगों को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक मृतक का शव सीएचसी लाया गया, जबकि दूसरा ट्रक के नीचे ही फंसा रहा।

मुस्करा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम हुई दुर्घटना में शरद (17) पुत्र मुलायम निवासी ऐंझी और पपली(18) की मौत हुई है। पपली का शव ट्रक में फंसा रहा। बाइक में दो अन्य सवारों की पहचान सागर पुत्र मुलायम निवासी ऐंझी और दीपक पुत्र गोविंद दास गोरखा चरखारी के रूप में हुई। पुलिस ने उन्हें सीएससी में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि युवक एक ही बाइक पर सवार थे। कहां जा रहे थे और हादसा कैसे हुए, इसकी जांच की जा रही है। ट्रक के नीचे फंसे शव को निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों