/

उन्नाव में दरोगा पर हमला, गला दबाने की कोशिश के आरोप में दो गिरफ्तार

7 mins read

आठ जनवरी के क्रिकेट विवाद ने लिया नया मोड़, पुलिस थाने के पास मारपीट

पुलिस थाने के पीछे दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा को कुछ युवकों ने पीट दिया। दो युवकों ने दरोगा का गला दबाने की कोशिश भी की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। औरास कस्बे में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पीछे स्टेडियम में आठ जनवरी को क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया था। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस दाैरान हार-जीत को लेकर दो टीमों में विवाद हो गया था। मंगलवार शाम सात बजे दोनों टीमों के खिलाड़ियों में पुलिस थाने के पीछे रास्ते में मारपीट हो गई।

सूचना पर थाने में मौजूद दरोगा राममोहन सिंह हमराही अनुपम सिंह के साथ पहुंचे और झगड़ा कर रहे युवकों को शांत कराने का प्रयास किया। इस पर युवकों ने दरोगा की पिटाई कर दी। दरोगा का आरोप है कि सत्येंद्र प्रताप सिंह और रोहित सिंह ने उनका गला दबाने का भी प्रयास किया। दरोगा से मारपीट की सूचना पर थाने से फोर्स पहुंचा और सत्येंद्र व रोहित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य युवक भाग निकले। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया दरोगा राममोहन सिंह की तहरीर पर दो नामजद और आठ-नौ अज्ञात पर मारपीट, जानलेवा हमला और सरकारी काम में बाधा की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों