यूपी में शीतलहर का असर: 8वीं कक्षा तक के बच्चों को छुट्टी, डीएम का नया आदेश

11 mins read

जिलाधिकारी का निर्णय: 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां 18 जनवरी तक बढ़ाई गईं

UP School closed: शीत लहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों का अवकाश बढ़ाया है। आठवीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सभी सरकारी व निजी विद्यालय में 18 जनवरी को अवकाश रहेगा। 19 जनवरी का रविवार है। ऐसे में स्कूल अब 20 जनवरी को खुलेंगे। इसके साथ ही कहा गया है कि स्कूल अपने अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकेंगे। वहीं शिक्षक स्कूल प्रबंधन के निर्देशानुसार कार्य कर सकेंगे।

आठवीं तक के स्कूलों में 18 की छुट्टी
शीतलहर की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी बोर्डों के आठवीं तक के विद्यालयों का 18 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोड ने बताया कि आदेश के मुताबिक सभी राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल 18 जनवरी को बंद रहेंगे। 19 जनवरी का रविवार है। ऐसे में स्कूल अब 20 जनवरी को खुलेंगे। अवकाश की सूचना स्कूल प्रबंधन को अपने स्तर पर अभिभावकों को देनी होगी। इस दौरान अगर विद्यालय संचालित मिले तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सर्द हवा से बढ़ी गलन छा सकता है कोहरा
 मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव हो रहा है। दो दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा लेकिन दोपहर के समय धूप भी खिली। लेकिन सर्द हवा से गलन बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में सुबह कोहरा छाने के आसार हैं। तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है। शुक्रवार को सुबह 9 बजे तक कोहरे छाया रहा। बाद में धूप निकलने से कुछ राहत मिली हालांकि सर्द हवा परेशान करती रही। 

इतना रहा तापमान
सर्द हवा का कारण पहाड़ों में हो रही बर्फबारी को बताया जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री कम होने से न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में मौसम विभाग ने 2.2 मिली लीटर बारिश भी दर्ज की है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों