/

यूपी में गुंडागर्दी: खाना खाकर पैसा मांगने पर ढाबा संचालक को कुचलने की कोशिश

10 mins read

ग्रामीणों ने दिखाया साहस: भाग रहे आरोपियों में से एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

यूपी के रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव में स्थित ढाबा में शुक्रवार की रात चार युवकों ने पहुंचकर खाना खाया। ढाबा संचालक ने पैसा मांगा तो उसके ऊपर कार चढ़ा दी। इससे ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भाग रहे कर सवारों को ग्रामीणों ने दौड़ाया तो एक युवक को पकड़ लिया। तीन फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। ढाबा संचालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

पैसे मांगने पर मारपीट पर आमादा हो गए

थाना क्षेत्र के डिंडोली गांव में हाईवे के किनारे स्थित कल्लू ढाबा में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कार सवार चार युवक खाना खाने आए थे। ढाबे पर खाना खाने के बाद ढाबा संचालक ने जब युवकों से खाने के पैसे मांगे तो है विवाद करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। हंगामा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो कार सवार युवकों ने ढाबा संचालक सुरेश सुरेश सिंह निवासी डिडौली पर कार चढ़ा दी। इससे ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं ग्रामीणों के दौड़ने पर भागे कार सवार युवक हाईवे पर काफी देर तक स्टंट करते रहे। इस पर ग्रामीणों ने ईंट पत्थर चलाया तो कार सवार एक युवक पकड़ में आ गया और तीन युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

फरार युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए युवक को थाने लेकर गई और वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार कर सवार चारों युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस फरार हुए तीनों युवकों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है एक युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों