/

यूपी में सड़क हादसा: एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत

8 mins read

रायबरेली में खेती की जानकारी लेकर लखनऊ लौट रहे युवक की एसयूवी से टक्कर, मौत

यूपी के रायबरेली में खेती की जानकारी करके लखनऊ लौट रहे युवक की बाइक को एसयूवी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा बाराबंकी की हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हैदरगढ़ वाया महराजगंज मार्ग पर लाही बॉर्डर स्थित अक्षई मोड़ के पास घटित हुआ। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अक्षई गांव निवासी सौरभ मिश्रा (25) पुत्र कालिका मिश्रा शनिवार को गांव आया था। वह हर सप्ताह खेती की जानकारी करने शनिवार को आता था और रविवार को लखनऊ लौट जाता है। रविवार दोपहर को सौरभ बाइक से ग्राम अक्षई से लखनऊ जा रहा था। 

बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बॉर्डर पर अक्षई मोड़ के निकट बाइक को तेज रफ्तार एसयूवी कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत सौरभ के पिता कालिका मिश्रा लखनऊ के एक नाम चिन होटल में कार्यरत हैं। सौरभ अपनी पत्नी रूबी के साथ लखनऊ के सहारागंज मोहल्ले में फ्लैट में रहता था और वहीं प्राइवेट जॉब करता था। मृतक के एक वर्ष का बेटा भी है। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। पत्नी रुबी व पिता कालिका मिश्रा सौरभ की मौत से बेहाल हैं। शिवगढ़ थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि गुमावां चौकी से पुलिस घटनास्थल पर गयी थी,लेकिन घटनास्थल हैदरगढ़ कोतवाली के अंतर्गत हुई है। इस कारण कागजी कार्रवाई वहां की पुलिस करेगी।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों