बदायूं: किराना व्यापारी ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में खुद को बताया मौत का जिम्मेदार

9 mins read

सुसाइड नोट से नया खुलासा: बदायूं में व्यापारी ने खुद को ही मौत का कारण बताया

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में शनिवार को किराना व्यापारी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। व्यापारी के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने खुद को ही मौत का जिम्मेदार बताया है। परिजनों की ओर से किसी पर आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा के पास रहने वाले हर्ष अरोरा (27) किराना व्यापारी थे। उनकी नगर पालिका के पास दुकान है। परिजनों के मुताबिक हर्ष अरोरा शनिवार दोपहर घर आए थे। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए लेकिन शाम तक घर में कोई चहलपहल नहीं दिखी। परिजनों ने कमरे के पास जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने हर्ष को बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों में चीखपुकार मच गई। मोहल्ले के लोग घर में जुट गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही दरवाजे को तोड़ा गया। लोगों ने देखा कि हर्ष का शव फंदे पर लटक रहा था। 

आत्महत्या का कारण नहीं पता चला 
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। इस पर लिखा था कि मेरी मौत का जिम्मेदार, मैं खुद हूं। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। हर्ष अविवाहित थे। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें किसी पर आरोप नहीं है। हर्ष क्यों परेशान थे, इसकी जांच की जा रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों