/

हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, मृतक सिपाही और छह साथी आरोपी

15 mins read

सिपाही कुलदीप भाटी और छह साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का केस दर्ज

हाथरस के श्याम नगर कॉलोनी में 11 दिन पहले हुए गोलीकांड में मरने वाले सिपाही कुलदीप भाटी और उसके छह साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व युवती को गोली मारकर सिपाही के आत्महत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का गंभीर हालत में दिल्ली में उपचार चल रहा है। पुलिस उसके बयान लेने के लिए दिल्ली गई है। इस मामले में घटना के अगले दिन मृतक सिपाही के पिता ने युवती पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गत नौ जनवरी को मोहल्ला श्यामनगर कॉलोनी में एक बंद कमरे में सिपाही कुलदीप भाटी का गोली लगा शव मिला था और पास में ही बिस्तर पर घायल अवस्था में एक युवती मिली थी। उसको भी गोली लगी थी। युवती की बहन की तहरीर पर पुलिस ने जिन सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, उनमें मृतक कुलदीप भाटी के अलावा उनके साथ किराये के मकान में रहने वाले सिपाही अविनाश, आकाश, राहुल भाटी, प्रतीक, अनिल और पवन शामिल हैं।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सिपाही कुलदीप भाटी निवासी कैमराला चक्रसेनपुर थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर ने घटना से दो दिन पहले सात जनवरी को उसकी बहन को हाथरस बुलाया और अपनी कार में बैठा लिया। मोहल्ला श्यामनगर के आसपास प्रतीक निवासी श्यामनगर और आकाश निवासी डिबाई बुलंदशहर भी कार में सवार हो गए। हाथरस बस स्टैंड, शराब के ठेके और तीन-चार अन्य स्थानों पर तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। धमकी देते हुए उसे गांव के बाहर छोड़ दिया। युवती की बहन का आरोप है कि इससे पहले भी कुलदीप और अविनाश उसकी बहन के साथ दुष्कर्म करते रहे हैं। शिकायत करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे। अनिल व पवन और अन्य आरोपी भी इनका सहयोग करते थे। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्ट में लगाया आरोप, युवती को मारीं दो गोलियां
युवती की बहन ने आरोप लगाया कि नौ जनवरी को आरक्षी कुलदीप भाटी ने व्हाट्सएप कॉल करके मेरी बहन को कमरे पर बुलाया और न आने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी बहन वहां पहुंची और उसने कुलदीप को शिकायत करने की धमकी दी, जिस पर उसने उसकी बहन को तमंचे से दो गोली मार दी। इसमें एक गोली सीने में और दूसरी सिर में लगी। सीने में गोली लगने से युवती की रीढ़ की हड्डी टूट गई। इसके बाद अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मोबाइल की सीडीआर से खुल सकते हैं कई राज
युवती की बहन का आरोप है कि मृतक एवं उसका सहयोगी अविनाश पुलिस में सिपाही है। अविनाश ने पूर्व में कई बार मेरी बहन को जान से मारने की धमकी दी है। इसकी पुष्टि इनके मोबाइल की सीडीआर से घटना खुल सकती है। उसकी बहन का फोन पुलिस के पास मौजूद है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों