चचेरे भाई अतुल और प्रकाश कुमार की गिरफ्तारी के बाद खुलासा, तीसरे आरोपी की तलाश
आगरा के मेहताब बाग के पास सराफ आनंद वर्मा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने खंदौली के गांव पुरा गोवर्धन निवासी चचेरे भाई अतुल और प्रकाश कुमार को जेल भेजा। अन्य की तलाश की जा रही है। रविवार शाम को सुशील नगर निवासी सराफ आनंद वर्मा मेहताब बाग मार्ग पर किसी काम से गए थे। तभी बाइक पर आए दो हमलावरों ने उनको पीछे से गोली मार दी थी। सराफ घायल हो गए थे। उनका उपचार चल रहा है। मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुरा गोवर्धन निवासी अतुल और प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि सराफ उनके परिवार की एक युवती से फोन पर बात करता था। कई बार समझाने के बाद भी नहीं माना। उसकी वजह से शादी के तीन दिन बाद युवती का रिश्ता टूट गया था। इस पर उन्होंने हमला किया। संवाद