/

हाथरस में खौफनाक वारदात: भतीजे ने की दो बेटियों की हत्या, चाचा-चाची पर भी जानलेवा हमला

4 mins read

गौरी गौतम के शोर मचाने पर भागे आरोपी: भतीजा विकास और उसका साथी फरार

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के आशीर्वाद धाम कॉलोनी में रहने वाले छोटे लाल गौतम जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज मीतई में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। 22 जनवरी की रात करीब 9 बजे छोटे लाल गौतम का रिश्ते का भतीजा अपने एक साथी के साथ घर आया। खाना खाकर सभी लोग सो गए। आरोप है कि रात करीब 1 बजे रिश्ते के भतीजे विकास ने अपने साथी के साथ मिलकर छोटे लाल गौतम की दोनों बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर कर हत्या कर दी। इसके साथ ही छोटे लाल गौतम और उनकी पत्नी गौरी गौतम पर भी हमला बोल दिया। पत्नी के हल्ला मचाने पर विकास व उसका साथी फरार हो गए ।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि इस मामले मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों