वन स्टॉप सेंटर में हड़कंप: छह लड़कियां फरार, पुलिस ने घंटों बाद किया बरामद

7 mins read

शाहजहांपुर वन स्टॉप सेंटर से भागने का मामला: दुपट्टा-चादर बनी फरारी का जरिया

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली के नवादा इन्देपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर से बुधवार की शाम करीब सात बजे छह लड़कियां खिड़की की सरिया मोड़कर दुपट्टा और चादर के सहारे नीचे उतरकर भाग गईं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें जलालाबाद रोड से बरामद कर लिया।

विभिन्न अपराधों में लिप्त होने या बयान आदि के लिए लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर पर रोका जाता है। बुधवार शाम को वहां से छह लड़कियां कमरे की खिड़की में चादर और दुपट्टे को बांधकर एक एक कर रस्सी से उतर गईं और फरार हो गईं । जानकारी में आने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एसपी सिटी संजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। वहां पर खिड़की से चादर और दुपट्टे भी लटके मिले। इस बीच आसपास के थानों को अलर्ट किया गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जलालाबाद मार्ग से उन्हें बरामद कर लिया। सभी ने बताया कि गंदगी के कारण वे यहां से चले गईं थीं। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि लड़कियां नाराज होकर चली गईं थीं। उन्हें बरामद कर लिया गया है।

मामले में बड़ी लापरवाही, होगी जांच
अधिकारियों की माने तो ये लड़कियां काफी समय से यहां पर रह रहीं थीं। कुछ अभी जल्दी ही रहने आईं थीं। मामले में किसकी लापरवाही रही है, इसकी जांच की जाएगी। साथ ही दोषियों पर गाज भी गिर सकती है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों