उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ेगा, मौसम विभाग ने जारी किया घने कोहरे का रेड और ऑरेंज जोन अलर्ट

14 mins read

पूर्वी यूपी, अवध और तराई में सर्दी का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट ली है। बृहस्पतिवार सुबह देर तक पूर्वी यूपी, अवध और तराई के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित हुई और तापमान में गिरावट देखी गई। 8 डिग्री सेल्सियस के साथ अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा और 28.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज सबसे गर्म रहा।

बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर आदि जगहों में बूंदाबांदी हुई। वहीं, घने कोहरे की वजह से अयोध्या, वाराणसी और अमेठी में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। जबकि लखनऊ, बाराबंकी, गाजीपुर, शाहजहांपुर और नजीबाबाद आदि में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के तराई और पूर्वी इलाकों समेत 42 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि शनिवार के बाद फिर से उत्तरी पछुआ हवाएं चलेंगी और कोहरा छंटेगा। राजधानी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ज्यादातर इलाकों में अगले 72 घंटों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने से अब मौसम शुष्क रहेगा।

इन इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना

सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाके।

दो दिन बना रहेगा घना कोहरा

 राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत बदले मौसम और घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के चलते धूप में गर्माहट कम रही और मौसम गुलाबी रहा। दिन का पारा 2.3 डिग्री लुढ़क गया। घने कोहरे से दृश्यता सिमटकर 50 मीटर तक रह गई। बीते तीन दिनों से तपिश भरी धूप का तेवर कम होते ही लोगों को शाम तक फिर से ठंड का एहसास हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 72 घंटों में दिन के पारे में में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। आगे कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। दो दिन घना कोहरा रहेगा। शनिवार के बाद फिर से उत्तरी पछुआ हवाएं चलेंगी और कोहरा छंटेगा।बृहस्पतिवार को दिन का पारा 2.3 डिग्री की गिरावट के साथ 25.4 डिग्री रहा। रात का पारा 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 10.1 डिग्री रहा।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों