बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर बड़ा हादसा: कार-कंटेनर टक्कर में चार की मौत, दो गंभीर घायल

7 mins read

रात 11 बजे हुआ हादसा: हाईवे पर ढाबे के पास कार-कंटेनर टक्कर, घायलों का इलाज जारी

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 730 सी पर फिर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चार युवकों की मौत हो गई। दो युवक घायल हुए हैं। घायलों को जलालाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

इनकी हुई मौत 
शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे अल्हागंज थाना क्षेत्र के कटियूली गांव के निकट ढाबा के पास हादसा हुआ। इसमें अल्हागंज की तरफ से जा रहे कंटेनर से जलालाबाद की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार टकरा गई। इससे दहेना गांव निवासी राहुल (25) पुत्र सतपाल, विनय शर्मा (27) पुत्र दिनेश, आकाश (22) पुत्र भंवरपाल एवं गोपाल (24) पुत्र राघवेंद्र निवासी गोरा की मौके पर ही मौत हो गई। गोरा निवासी 35 वर्षीय रोहित पुत्र उदयपाल और 35 वर्षीय रजत पुत्र गुड्डू निवासी ठिगरी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी जलालाबाद भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

शादी से लौट रहे थे युवक 
बताते हैं कि स्विफ्ट कार सवार युवक कटियूली में एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी ढाबा के पास पहुंचते ही यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहरा मच गया। 

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों