/

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी: मथुरा के आरोपी को किया गिरफ्तार, केस दर्ज

11 mins read

उम्र कम करने के लिए फर्जीवाड़ा करने वाला सिपाही भर्ती उम्मीदवार गिरफ्तार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा (डीवीपीएसटी) में बृहस्पतिवार को मथुरा के धर्मपुरा निवासी प्रदीप को पकड़ा गया। वह सिपाही भर्ती में शामिल होना चाहता था, लेकिन उम्र अधिक हो गई थी। उसने उम्र कम करने के लिए फर्जीवाड़ा किया। दो बार हाईस्कूल की परीक्षा दी। केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

डीसीपी मुख्यालय अली अब्बास ने बताया कि पुलिस लाइन में सिपाही भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थियों के दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक की जांच चल रही है। बृहस्पतिवार को मथुरा के धर्मपुरा निवासी प्रदीप सिंह का बायोमेट्रिक किया गया। उसके फार्म में जन्मतिथि 5 जुलाई 2005 और ई केवाईसी में 12 मई 1998 आ रही थी। इससे शक हो गया। हिरासत में लेकर तलाशी ली। उसके बैग में मोबाइल फोन, दो अलग-अलग जन्मतिथि के आधार कार्ड, पैनकार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहली बार हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2013 में पास की थी। जन्मतिथि मई 1998 है। सिपाही भर्ती सहित अन्य परीक्षाओं में आवेदन के लिए वर्ष 2020 में दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा दी। इस बार जन्मतिथि जुलाई 2005 कर ली। पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कर दिया। लिखित परीक्षा पास कर ली। उसे लग रहा था कि पकड़ा नहीं जाएगा। नौकरी पाने के लिए उसने ऐसा किया। मामले में पुलिस लाइन में तैनात दरोगा नवनीत गौड़ ने केस लिखाया है।

सख्ती का दिख रहा असर
डीसीपी मुख्यालय ने बताया कि पुलिस लाइन में लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र का सत्यापन किया जा रहा है। फिजिकल स्टेटिक टेस्ट भी होता है। पूरी प्रक्रिया में तीन बोर्ड बनाए गए हैं। इसमें पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासनिक अधिकारी रहते हैं। सख्ती का असर दिख रहा है। रोजाना 225 को बुलाया जा रहा है। मगर, इनमें से 10 से 12 रोजाना अनुपस्थित रह रहे हैं। आशंका है कि यह वही अथ्यर्थी हैं, जो संदिग्ध माने गए थे।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों