/

‘मां ने बुलाया है’ कहकर बुलाया घर, युवक ने युवती को बनाया हैवानियत का शिकार

7 mins read

दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला: पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

यूपी के बदायूं जिले में दिवाली पर पड़ोस की युवती को बहाने से घर ले जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने परिजनों को बताया। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कस्बे के ही एक मोहल्ले का है। युवती ने पुलिस को बताया कि दिवाली पर सामान लेने के लिए वह पड़ोस में दुकान पर गई थी। रास्ते में मोहल्ले के ही विजय गौतम ने उसे यह कहकर अपने घर बुला लिया कि उसकी मां ने बुलाया है। यहां उसने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद विजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर युवती को उसकी करतूत का पता चला। आरोप है कि विजय ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। इसके बाद युवती ने पिता को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। 

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार सुबह विजय को उसके घर पर दबोच लिया। युवती का मेडिकल भी कराया गया है। एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद विजय को कोर्ट में पेश किया गया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों