यूपी में मौसम परिवर्तन: 29 जनवरी से मौसम में बदलाव की शुरुआत, कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

11 mins read

17 जिलों में अत्यधिक घना कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बुधवार से फिर से मौसम में बदलाव की आहट है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी से पश्चिमी यूपी में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पश्चिम के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 17 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के अन्य 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है।

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिलने से दिन तो ठंड से राहत है लेकिन 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ के जोर से रातें अभी भी सर्द हो रही हैं। कई इलाकों में घना कोहरा  लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। प्रदेश के पूर्वी तराई इलाकों में लगातार कई दिनों से घना कोहरा देखने को मिल रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र में इस पश्चिमी विक्षोभ का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। रविवार को अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 26.6 डिग्री सेल्सियस के साथ वाराणसी सबसे गर्म रहा।

अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

घना कोहरा छाने की संभावना
मऊ, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास  के इलाकों में भी घना कोहरा छाने की संभावना है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों