/

यूपी में सनसनीखेज वारदात, दोस्त और पत्नी ने मिलकर की युवक की हत्या

9 mins read

आगरा के शेरू की संदिग्ध मौत, दोस्त की पत्नी पर पैसे लेकर धोखा देने का आरोप

एटा के थाना जलेसर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पटना गांव के पास बंबे के पानी में एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। मृतक की पहचान आगरा निवासी शेरू के रूप में उसके भाई ने की। दोस्त सहित दो लोगों के खिलाफ लेनदेन में हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव बाबरपुर विनायक नगर थाना सिकंदरा जिला आगरा निवासी गब्बर सिंह ने बताया कि भाई शेरू उर्फ शेरा की टेढ़ी बगिया निवासी आशिक अली से दोस्ती थी। उसके पास उठना-बैठना रहता था। आशिक अली की पत्नी सोना ने भाई को बातों में फंसाकर काफी पैसा ले लिया और मांगने पर वापस नहीं दे रहे थे। 

इसी बात को लेकर आशिक अली और उसकी पत्नी ने आठ दिन पूर्व शेरू से विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। 27 जनवरी को सुबह के समय शेरू घर से टेढ़ी बगिया जाने की कहकर निकला था। दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे उसने फोन कर बताया कि टेढ़ी बगिया में आशिक अली के घर पर काम से आया हूं। भाई ने बताया कि देर रात तक जब शेरू घर पर नहीं पहुंचा, तो हम लोगों को चिंता हुई। मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो फोन बंद जा रहा था। इसके बाद काफी तलाश और खोजबीन की लेकिन, कोई पता नहीं लगा। तब सिकंदरा थाने में पहुंचकर लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

बुधवार की सुबह जब अमर उजाला अखबार में समाचार पढ़ा तो एटा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान भाई शेरू के रूप में की। आरोप है कि आशिक अली और उसकी पत्नी सोना ने ही भाई की हत्या की है। बताया कि सिकंदरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों