ग्राम प्रधान की रहस्यमय मौत, सड़क पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

10 mins read

अचेत अवस्था में मिले प्रधान की मौत पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के गांव धौरासी के प्रधान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद परिजन ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की। मंगलवार की शाम को वह अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले थे। इलाज के लिए परिजन आगरा ले गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया।

कस्बा घिरोर क्षेत्र के गांव धौरासी के रहने वाले ग्राम प्रधान महेश शाक्य (38) मंगलवार को मैनपुरी अपनी बहन के घर आए हुए थे। शाम के समय वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। शाम के समय उन्हें कस्बा में कुछ लोगों ने देखा। कुछ देर बाद परिजन को सूचना मिली कि महेश घायल अवस्था गांव लोअब के पास सड़क किनारे पड़े हुए हैं। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो हालत देखकर चीख निकल गई। परिजन उन्हें लेकर आगरा चले गए। वहां एक अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। परिजन रात को शव को लेकर गांव आ गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजन की ओर से अनहोनी की आशंका व्यक्त की गई, हालांकि किसी पर आरोप नहीं लगाए गए। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

युवा प्रधान का क्षेत्र के लोग करते थे सम्मान
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि महेश शाक्य के अलावा उनके दो बड़े भाई हैं। कम उम्र में ही अपनी बेहतर कार्यशैली के चलते महेश ने ग्रामीणों के बीच अपनी जगह बना ली थी। युवा प्रधान बनकर लोगों के सुख दुख में शामिल होते थे। उनके साथ हादसा हुआ है या जो भी, पुलिस इसकी निष्पक्ष ढंग से जांच कर कार्रवाई करे।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों