/

रेप केस में घिरे सीतापुर सांसद, गिरफ्तारी के बाद बोले- साजिश का शिकार!

18 mins read

रेप केस में फंसे सांसद का छलका दर्द, बोले- पुलिस भी साजिश में शामिल

सीतापुर के  सांसद राकेश राठौर ने बृहस्पतिवार को अचानक प्रेस वार्ता बुला ली। दोपहर करीब एक बजे प्रेस वार्ता की सूचना वायरल हुई। सांसद आवास पर पत्रकारों के पहुंचते ही सांसद का दर्द छलक उठा। बीस मिनट की प्रेस वार्ता में उन्होंने जमीन की हेरफेर करने वालों को इस षडयंत्र का साजिशकर्ता बताया। उन्होंने षडयंत्र में पुलिस के मिले होने की बात कही। वहीं, पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए। खुद को बेकसूर बताते हुए सांसद ने कहा कि कानून और ईश्वर की अदालत में इंसाफ जरूर होगा।

सांसद राकेश राठौर ने दोपहर करीब एक बजे प्रेस वार्ता शुरू की। कहा कि जितनी जल्दबाजी में मेरे ऊपर आरोप लगाकर केस दर्ज कराया गया, वो सब षडयंत्र का हिस्सा है। तथाकथित भूमाफियाओं का सब किया धरा है। इसका डटकर जवाब देंगे। आरोप की प्रामाणिकता और सत्यता न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। कहा कि महिला के लगाए गए आरोप की तथ्यपरक जांच किये बिना 17 जनवरी को कोतवाली नगर में उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। उसी दिन महिला का मेडिकल कराकर कुछ ही घंटों में पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी। इस वजह से उन्हें अपनी बात रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कहा कि बुधवार को हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। उनके अनुसार कोर्ट ने कहा कि दो सप्ताह में निचली अदालत में आत्मसमर्पण करते हुए विधिक प्रक्रिया का पालन कर हाईकोर्ट आएं। इसलिए वह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं। कानूनी प्रक्रिया के सम्मान के साथ हम कोर्ट की शरण में हैं। कोर्ट पर पूरा भरोसा है।

प्रेस कांफ्रेंस करते समय  पुलिस ने आवास से पकड़ा

 दुष्कर्म के आरोपी सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वह पत्रकार वार्ता कर अपना पक्ष रख रहे थे। जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद सांसद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सदर कोतवाली पुलिस ने 17 जनवरी को सांसद के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से वह भूमिगत हो गए थे। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। इस बीच एमपी-एमएलए कोर्ट व हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सांसद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सांसद के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने भी सांसद को दो सप्ताह में सरेंडर करने के लिए कहा। बृहस्पतिवार सुबह सांसद पुलिस को चकमा देते हुए आगरा से लोहार बाग स्थित अपने आवास पर पहुंच गए। करीब 1:30 बजे पत्रकार वार्ता शुरू की। इस बीच विवेचक अनूप शुक्ला पुलिस टीम के साथ पहुंचे और सांसद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि सांसद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। बृहस्पतिवार को इसमें सफलता मिल गई।

समर्थकों से बोले- दूध का दूध पानी का पानी होगा…

सांसद बृहस्पतिवार को काली शर्ट और पैंट में नजर आए। आवास पर पहले अपने समर्थकों से मुलाकात की। समर्थकों को जल्द सब कुछ ठीक होने का भरोसा दिया। कहा कि कोर्ट में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। वह बेकसूर हैं। इसके बाद प्रेस वार्ता करने लगे। इसी बीच पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों