हाथरस: सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में तोड़ा दम

4 mins read

मथुरा निवासी 38 वर्षीय राकेश हादसे का शिकार, इलाज के दौरान हुआ निधन

सादाबाद क्षेत्र के मई कंजौली मार्ग पर 2 फरवरी को कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव दघेंटा बल्देव मथुरा निवासी 38 वर्षीय राकेश पुत्र ज्वाला प्रसाद मई की तरफ से कहीं आ रहा था। इसी दौरान कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा ले जाया गया। बताते हैं कि उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि चालक कार को छोड़कर भाग गया। मौके से कार को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों